वीमेन प्रीमीयर लीग की टीम मुंबई के अपने कप्तान का एलान कर दिया है. मुंबई इंडियन(Mumbai Indians) की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है. हरमनप्रीत भारतीय महिला टीम की कैप्टन भी है.
मुंबई इंडियंस(MI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. इस टीम ने पांच बार ये खिताब अपने नाम किया है. अब मुंबई की फ्रेंचाइजी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी कदम रख दी है. पहली बार खेले जाने वाले WPL में मुंबई फ्रेंचाइजी टीम खरीदने में सफल रही है और उसने नीलामी में बेहतरीन टीम तैयार करने की पूरी कोशिश की है. इस टीम ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना कैप्टन बनाया है. उनके अलावा कई बड़े नाम इस टीम में आए हैं. टीम ने कुल 17 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है.
मुंबई इंडियन की कप्तान(Mumbai Indians WPL Captain)
Mumbai इंडियन ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना कैप्टन नियुक्त कर लिया है. हरमनप्रीत भारत की बेहतरीन खिलाडी के साथ साथ अच्छी कैप्टन भी रही है. जून 2009 में इन्होने अपना अंतर्राष्ट्रीय t20 मैच डेब्यू किया. यह टूर्नामेंट ‘2009 आईसीसी विमेंस वर्ल्ड t20” था. यहाँ इन्होने इंग्लैंड वीमेन के विरुद्ध अपना डेब्यू किया था.
अगर बात करें हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के टी-20 क्रिकेट करियर की तो कुल 147 मैच खेलते हुए हरमनरप्रीत कौर ने कुल 2956 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 9 अर्धशतक जड़े है। उनका स्ट्राइक रेट 107.02 का रहा है।
UP की कप्तान बनी ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी
इस टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में चार्लोट एड्वर्ड्स(Charlotte Edwards) को शामिल किया है. उनके अलावा भारत की सबसे सफल तेज गेंदबाज रहीं झूलन गोस्वामी को भी बतौर गेंदबाजी कोच अपने साथ जोड़ा है.नीलामी के दिन टीम की मालिक नीता अंबानी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पंसद की खिलाड़ियों में जमकर बोली लगाई. देखिए मुंबई इंडियंस(MI team) की महिला टीम. मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ऐसी टीमें रहीं जिन्होंने अपना पूरा पैसा खत्म कर दिया जबकि बाकी टीमों के पर्स में कुछ न कुछ रकम बची हुई है
गेंदबाजी कोच झूलन गोस्वामी खुश
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कोच झूलन गोस्वामी का कहना है कि वह अपनी टीम से काफी खुश हैं.उन्होंने कहा की उनकी टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. उन्होंने कहा, “हमारी टीम काफी संतुलित है.हमारी टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. हम एक टीम के तौर पर अच्छा करना चाहते हैं.
महिला आईपीएल की 10 सबसे महँगी खिलाडी
मुंबई इंडियन खिलाड़ी, ऑक्शन
खिलाड़ी | देश | कीमत |
नताली स्कीवर | इंग्लैंड | 3.2 करोड़ रुपये |
पूजा वस्त्राकर | भारत | 1.9 करोड़ रुपये |
हरमनप्रीत कौर | भारत | 1.8 करोड़ रुपये |
यास्तिका भाटिया | भारत | 1.5 करोड़ रुपये |
अमेलिया कर | न्यूजीलैंड | 1 करोड़ रुपये |
अमनजोत कौर | भारत | 50 लाख रुपये |
हीली मैथ्यूज | वेस्टइंडीज | 40 लाख रुपये |
चेल ट्रायन | दक्षिण अफ्रीका | 30 लाख रुपये |
हीदर ग्राहम | ऑस्ट्रेलिया | 30 लाख रुपये |
इसी वॉग्न | इंग्लैंड | 30 लाख रुपये |
प्रियंका बाला | भारत | 20 लाख रुपये |
धारा गुज्जर | भारत | 10 लाख रुपये |
हुमाइरा काजी | भारत | 10 लाख रुपये |
जिंतिमनी कलिता | भारत | 10 लाख रुपये |
नीलम बिष्ट | भारत | 10 लाख रुपये |
साइका इशाक | भारत | 10 लाख रुपये |
सोनम यादव | भारत | 10 लाख रुपये |
प्लेइंग टीम (Mumbai Indians playing 11)
हरमनप्रीत कौर, नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्ट और जिंतामनी कलिटा.
FAQ
हरमनप्रीत कौर
4 मार्च को , गुजरात के साथ
4 मार्च
नताली स्कीवर(इंग्लैंड)
Women’s Premier League
1 thought on “WPL 2023: मुंबई की पूरी टीम, कप्तान, प्लेइंग 11”